Home sarkariyojnaye संगठन से समृद्धि योजना 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ,लाभ पात्रता की पूरी जानकारी...

संगठन से समृद्धि योजना 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ,लाभ पात्रता की पूरी जानकारी हिंदी में

4
66
संगठन से समृद्धि योजना

संगठन से समृद्धि योजना I SANGATHAN SE SAMRRIDDHI YOJNA IN HINDI I ELIBILITY I GOVT SCHEMES I SARKARIYOJNAYE IN HINDI PM MODI YOJNAYE I HINDI MAI SARKARI YOJNA I SARKARI YOJNAYE 2023I

भारत गांव का देश है तथा देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण होना बढ़ते भारत की रफ्तार को तेज करने के लिए आवश्यक हैI भारत सरकार के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के पिटारे में से एक और महत्वपूर्ण योजना संगठन से समृद्धि योजना पूरी तरीके से ग्रामीण महिलाओं के ऊपर केंद्रित हैI

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह योजना महिलाओं को एक साथ समूह में आगे बढ़ाने हेतु लाई गई है I आइए जानते हैं योजना के बारे में ;आखिर कैसे इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा ? कैसे वह आत्मनिर्भर बनेंगी? तथा किस प्रकार देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी I

संगठन से समृद्धि योजना 2023

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को संगठित करने का उन्हें समूह में लाने का सबसे अच्छा जरिया स्वयं सहायता समूह (SHG)बने हैं I ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी द्वारा 2023 में “संगठन से समृद्धि योजना- किसी ग्रामीण महिला को पीछे नहीं छोड़ना है” (Sangathan Se Samriddhi -Leaving No Rural Women Behind ) अभियान को प्रारंभ किया I ग्रामीण विकास मंत्रालय के –दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत इस योजना को शुरू किया गया है I

संगठन से समृद्धि योजना 2023 के अंतर्गत कमजोर वह गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना तथा उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना योजना का मुख्य उद्देश्य है I

संगठन से समृद्धि योजना 2023 पात्रता

इस योजना से जुड़ने के लिए पात्रता हेतु नीचे लिखी गई योग्यताओं का होना आवश्यक है

केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना के लिए महिला का भारत का नागरिक होना आवश्यक है

सीमांत वर्ग के परिवारों की समस्त महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं

गरीबी रेखा के नीचे रह रही महिलाओं को इस योजना में जोड़ा जाएगा

समूह स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाएं इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं

संगठन से समृद्धि योजना 2023 महत्वपूर्ण दस्तावेज

संगठन से समृद्धि योजना 2023 से जुड़ने के लिए आपको पंजीकरण कराना होगा इस कार्य हेतु नीचे लिखे डाक्यूमेंट्स का आपके पास होना जरूरी है

आधार कार्ड

वोटर आईडी

राशन कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

वैध मोबाइल नंबर

फोटो

संगठन से समृद्धि योजना प्रमुख विशेषताएं लाभ

संगठन से समृद्धि योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा I

इन समूहों से जुड़ी हर महिलाओं को हर महिला की सालाना वार्षिक आय ₹100000 प्रति वर्ष करने का पूरा प्रयास किया जाएगा I

इस योजना के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार पैदा कर पाने में समर्थ हो पाएंगी I

इसकी सहायता से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक होंगी I

महिलाओं के बढ़ने से महिलाओं की आमदनी बढ़ने से वे अपने घर के जरूरी खर्चे उठा पाएंगी I

महिला सशक्तिकरण की दिशा में योजना काफी लाभप्रद होगी I

संगठन से समृद्धि योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा

अभी फिलहाल ऑफलाइन माध्यम से महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का काम स्वयं सहायता समूह करेंगे

ऑनलाइन माध्यम से भविष्य में महिलाओं को जोड़ा जाएगा उसकी समस्त जानकारी आपको अपने लेख के माध्यम से देने का प्रयास करेंगे

ऑफलाइन बोर्ड में इस योजना से संबंधित फॉर्म तथा जरूरी दस्तावेज आपको स्वयं सहायता समूह में जमा करने होंगे और वह आगे प्रशासन को इस बारे में सूचित करेंगे आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद समूह के माध्यम से ही आप तक जानकारी पहुंचाई जाएगी

संगठन से समृद्धि योजना संक्षेप में

योजना का नामसंगठन से समृद्धि योजना
मंत्रालयग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार
मंत्री का नामगिरिराज सिंह
वर्ष2023
योजना के लिए पात्रकेवल महिलाएं
योजना का उद्देश्यसीमांत ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करके आत्मनिर्भर बनाना
योजना का लाभमहिलाओं की आमदनी सालाना ₹100000 करना इससे वह आर्थिक रूप से मजबूत होंगी
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rural.nic.in
योजना का पूरा नामसंगठन से समृद्धि योजना किसी ग्रामीण महिला को पीछे नहीं छोड़ना है” (Sangathan Se Samriddhi -Leaving No Rural Women Behind
कौन से समूह से इन्हें जोड़ना हैस्वयं सहायता समूह (Self Help Group)

श्री अन्न योजना (Shree Ann Yojna) 2023 की संपूर्ण जानकारी हिंदी में I
लाडली बहना योजना 10 जून को आने वाले हैं ₹1000 आपके खाते में ,फिर से पंजीकरण होंगे
लाडली लक्ष्मी योजना 2023 समस्त जानकारी हिंदी में

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here